कोटा बंद के दौरान बजरंग दल और पुलिस में झड़प, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
कोटा में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बंद करवा रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। नयापुरा इलाके में दोपहर करीब 12 बजे ये बवाल हुआ। इस दौरान एक होटल से फेंके गए सामान ने माहौल को और भड़का दिया। मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में पुलिस और वरिष्ठ लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
कोटा शहर में शुक्रवार को हिन्दू संगठनों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बंद बुलाया था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में निकले। जब वे नयापुरा इलाके के जेकेलोन तिराहे पर पहुंचे तो वहां कुछ दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश में पुलिस से कहासुनी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पास की एक होटल से कुछ सामान सड़क पर फेंका गया जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने इसे जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया और वहीं से हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप भी लगाया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तनातनी और नारेबाजी साफ देखी जा सकती है।
कोटा बन्द के दौरान बजरंग दल और पुलिस में झड़प pic.twitter.com/9qrZuxP3W2
— Hello (@RishiSharm69371) April 25, 2025

कुछ ही देर में मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। खासतौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Edited By
News24 हिंदी
Reported By
kj.srivatsan
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News