कोटा में अनंत चतुर्दशी पर आज निकलेगी शोभायात्रा: 90 अखाड़े, 200 झांकियां और 10 भजन मंडलियां होंगी शामिल;18 … – Dainik Bhaskar

कोटा में आज अनंत चतुर्दशी पर सूरजपोल गेट से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11:30 बजे से शोभायात्रा शुरू होगी, जो करीब 18 से 19 घंटे चलेगी। आयोजकों के मुताबिक- जुलूस में 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
शोभायात्रा में करीब 90 अखाड़े, 200 झांकियां, 10 भजन और 10 डांडिया मंडलियां शामिल होंगी। पंजाब का पारंपरिक युद्ध कौशल गतका इस बार खास आकर्षण रहेगा। करीब 150 स्वागत समितियां जुलूस का स्वागत करेंगी। शोभायात्रा सूरजपोल से मोखापाड़ा, कैथूनीपोल, सब्जीमंडी, चारखंभा, रामपुरा और आर्य समाज मार्ग होते हुए बारहदरी पहुंचेगी।
नए कोटा में भी शाम 6 बजे शोभायात्रा निकलेगी, इसमें 51 झांकियां, 16 अखाड़े और 5 भजन मंडलियां शामिल होंगी। गणेश प्रतिमाओं का 11 स्थानों पर विसर्जन होगा। अग्निशमन विभाग की 25 से ज्यादा नावें विसर्जन व्यवस्था में लगाई गई हैं।
महिला अखाड़ों की बेटियां भी हैरतअंगेज करतब दिखाएंगी
कोटा में महिला अखाड़े की शुरुआत 1998 में सीता सुमन ने की थी। आज शहर में करीब 11 महिला अखाड़े हैं, जहां महिलाएं तलवार, भाला, त्रिशूल, लाठी और अन्य शस्त्र-कला का प्रशिक्षण ले रही हैं। जेके नगर की दुर्गा वंदना व्यायामशाला की 6 बेटियां मलखंभ में नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं।
जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी कर ली है। सूरजपोल, कैथूनीपोल, गांधीजी की पुल, श्रीपुरा, सब्जीमंडी, रामपुरा और बारहदरी मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। वहीं जुलूस मार्ग पर सुबह 8 बजे के बाद वाहन, ठेले और रिक्शे खड़े करने पर रोक रहेगी।
शोभायात्रा मार्ग पर 100 से ज्यादा स्वागत द्वार और 65 जलपान-अल्पहार स्टॉल लगेंगी। आयोजकों के अनुसार करीब 2 लाख लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी और अन्य प्रसाद तैयार किया जाएगा। अमेरिका और यूएई से आए विदेशी मेहमान भी रामपुरा में बनाए गए विशेष मंच से शोभायात्रा देखेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News