कोडवर्ड से एंट्री और लड़कियां… नागपुर के स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट! छापेमारी में 3 युवतियों को छुड़ाया गया – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्पा और सैलून पर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस का आरोप है कि यहां स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को छुड़ाया गया. पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले ग्राहकों को एक खास कोडवर्ड दिया जाता था. उस कोडवर्ड के जरिए ही उन्हें एंट्री दी जाती थी.
यह मामला शहर के सदर छावनी इलाके के ग्रेप्स स्पा एंड सैलून का है. यहां पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि यहां स्पा की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था. इस दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है.
nagpur spa sex racket busted code word entry three women rescued
इस मामले में एक कर्मचारी को पकड़ा गया है, जबकि स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है. शनिवार शाम करीब 5 बजे क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ग्रेप्स स्पा पर पहुंची थी. पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी की प्लानिंग की.
यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान To लखनऊ: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड लोला क्यूमोवा का काला चिठ्ठा!
इसके लिए टीम ने दो पंचों और एक डमी ग्राहक की मदद ली. इसके बाद स्पा एंड सैलून पर छापा मारा गया. पुलिस का कहना है कि यहां महिलाओं को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता था. आरोप है कि इसके बाद ग्राहकों को बुलाकर महिलाओं से देहव्यापार कराया जाता था.
स्पा मालिक और मैनेजर की तलाश
इस मामले में पुलिस ने 22 साल के हार्दिक नाम के युवक पकड़ा है. वहीं, स्पा के मालिक गुंजन राजेश आसरे और मैनेजर अन्नु जमीर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित रैकेट में और कौन-कौन शामिल था और यहां किस तरह ग्राहकों को बुलाया जाता था. फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पा एंड सैलून की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News