खगड़िया । नगर संवाददाता मुफ्फसिल पुलिस ने परमानंदपुर रेलवे ढाला के निकट से एक कार से भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद करते हुए कटिहार के कारेाबारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कोडिनयुक्त क फ सीरप कारोबारी की पहचान कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान कॉलोनी नंबर एक के रहने वाले सुशील पोद्दार के पुत्र शिव कुमार उफ मानतो के रूप में की गई है। कार्रवाई में परमानंदपुर रेलवे ढाला के निकट सूचना के आधार पर जांच के दौरान चार प्लास्टिक बोरा से आठ सौ बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया गया है। कफ सीरप बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि गश्ती के दौरान जब पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गाड़ी को रूकने का इशारा किया तो कारोबारी गेट खोल कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एसआई अनिल कुमार सिंह आदि शामिल थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play