कोरोना काल में खोया मासूम छह साल बाद गुजरात से लौटा – Live Hindustan

सरायकेला। कोरोना महामारी के दौर में घर से लापता हुआ एक चार साल का मासूम छह साल बाद आखिरकार अपने परिवार के पास वापस लौट आया है। बाल कल्याण समिति सरायकेला और गुजरात सीडब्ल्यूसी के संयुक्त प्रयासों से इस बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान यह बच्चा घर से भागकर किसी तरह गुजरात पहुंच गया था। वहां लावारिस हालत में घूमते देख स्थानीय लोगों ने उसे गुजरात बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। उस समय बच्चे की उम्र महज 4 वर्ष थी। जिसके कारण वह अपने घर का पता या अपने बारे में ठीक से कुछ भी बताने में असमर्थ था।
गुजरात में संरक्षण के दौरान बच्चे ने वहां के अधिकारियों को टूटी-फूटी भाषा में सिर्फ इतना बताया कि वह झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा का रहने वाला है। इस महत्वपूर्ण सुराग के मिलते ही गुजरात सीडब्ल्यूसी ने तुरंत सरायकेला सीडब्ल्यूसी से संपर्क साधा। सरायकेला समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमदा क्षेत्र में छानबीन की और बच्चे के परिजनों की तलाश पूरी की।सोमवार को गुजरात सीडब्ल्यूसी की टीम बच्चे को लेकर सरायकेला के धोबासाई स्थित सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंची। हालांकि, इस बीच बच्चे के माता-पिता का देहांत हो चुका है। सीडब्ल्यूसी कार्यालय में बच्चे की दादी और चाची रीना मोदी उपस्थित थीं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाची रीना मोदी ने बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया। छह साल के लंबे इंतजार के बाद कलेजे के टुकड़े को सामने देखकर बुजुर्ग दादी की आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरे कार्यालय परिसर में माहौल बेहद भावुक हो गया। अब बच्चा अपनी दादी,चाचा और चाची के साथ घर आमदा लौट गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News