कोर्ट परिसर में दिखाई भारत के लोकपाल की लघु फिल्म – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| सनावद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेशानुसार व तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय के निर्देशानुसार भारत के लोकपाल के संबंध में गुरुवार को न्यायालय परिसर में दूरदर्शन द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म न्यायालय के कर्मचारियों को दिखाई गई। साथ ही विधिक जागरूकता भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
प्रथम सत्र न्यायाधीश मोहम्मद असलम दहलवी ने कहा- किसी भी सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी-अधिकारी की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी कोई रिश्वत मांगता है या लेता है तो ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। यह शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। भ्रष्टाचार ना करें और आमजन को भी बताएं। एडीपीओ संतोष करोले, संतोष खन्ना, न्यायालय खंडपीठ सदस्य रविंद्र अंबिया आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News