Feedback
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाईओवर से कथित तौर पर कूदने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी. भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दोपहर 3 बजे के करीब हुई.
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्ति फ्लाईओवर से गिरने के बाद हवाईअड्डे के सिटी-साइड आगमन क्षेत्र में गिर गया. उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान मणिपुर के इम्फाल निवासी ओइनम रंजन सिंह के रूप में की गई है. उन्होंने आगे कहा कि घटना होने के बाद हवाई अड्डे पर ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने तुरंत रंजन सिंह की जांच की और उसे अस्पताल रेफर कर दिया.
मामले की जांच की जा रही है
कोलकाता हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक धन्मजय राव ने कहा NSCBI पुलिस स्टेशन के कर्मचारी घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस में बारासात के एक सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि रंजन सिंह ने फ्लाईओवर से क्यों छलांग लगाई थी, इसके कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें: ‘आरजी कर की घटना पर राजनीति कर CM को बदनाम कर रहे हैं पीड़िता के माता-पिता…’, पश्चिम बंगाल के मंत्री का बयान
उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है और घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. वहीं हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि इंफाल निवासी कुछ दिन पहले ही कोलकाता आया था और रविवार को वो वापस लौटने वाला था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू