कोलकाता में फिर ईडी का बड़ा एक्शन, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में बालीगंज और न्यू अलीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी – west bengal ed raids ballygunge new alipore in kolkata for financial fraud news in hindi – Jagran

महानगर कोलकाता में ईडी ने वित्तीय हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बालीगंज और न्यू अलीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
ED की कार्रवाई।
ईडी ने कोलकाता के बालीगंज और न्यू अलीपुर में छापेमारी की।
वित्तीय हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच जारी है।
विदेशी मुद्रा विनिमय अनियमितताओं में दो कारोबारियों पर कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर रही है। वित्तीय हेराफेरी और मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह से ही ईडी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के पॉश इलाकों बालीगंज और न्यू अलीपुर में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई विदेशी मुद्रा विनिमय में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है। जांच एजेंसी के निशाने पर शहर के दो जाने-माने कारोबारी हैं, जिनके आवासीय परिसरों और व्यावसायिक ठिकानों पर ईडी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले ईडी ने शहर के छह अलग-अलग ठिकानों पर भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान नारकेलडांगा निवासी कारोबारी अब्दुर जब्बार मोल्ला के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी।
इस पर चिटफंड के जरिए जुटाए गए काले धन को रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में खपाने का आरोप है। शहर में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से वित्तीय अनियमितताओं में शामिल सिंडिकेट में खलबली मची हुई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News