कौन हैं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जिन्हें बने दिल्ली BJP के नए अध्यक्ष – AajTak

Feedback
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और दिल्ली सहित चार प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इनमें हरियाणा और त्रिपुरा भी शामिल हैं. जहां पंजाब में ये बदलाव साल 2027 के चुनावों के ठीक पहले हुआ है तो वहीं दिल्ली में भी हुए इस बदलाव को अगली तैयारी के तौर पर देखा जा रहे हैं. जहां पंजाब में पार्टी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान पूर्व बरनाला विधायक केवल सिंह ढिल्लन को सौंपी है तो वहीं दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है.
संगठन के पुराने चेहरे हैं हर्ष मल्होत्रा
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने इस बार संगठन के पुराने चेहरे और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के सियासी सफर का आगाज पार्षद से हुआ था.
वह एमसीडी के मेयर भी रहे हैं और संगठन का भी अनुभव रखते हैं. हर्ष मल्होत्रा ने साल 2012 में वेलकम वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतकर अपने सियासी सफर का आगाज किया था. 
पूर्वी दिल्ली के मेयर भी रहे हैं
पूर्वी दिल्ली में मजबूत पकड़ रखने वाले हर्ष मल्होत्रा एमसीडी (पूर्वी दिल्ली) के मेयर भी रहे हैं. हर्ष मल्होत्रा साल 2015 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर चुने गए थे. हर्ष मल्होत्रा को साल 2024 में बीजेपी पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था. क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने तब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था.
बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हर्ष मल्होत्रा ने इस सीट से चुनावी बाजी 3 लाख 90 हजार वोट से भी अधिक के अंतर से जीत ली थी. इस बड़ी जीत का इनाम बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाकर दिया. हर्ष मल्होत्रा मजबूत आधार वाले नेताओं में गिने जाते हैं.
हर्ष मल्होत्रा कभी दिल्ली बीजेपी के कद्दावर नेता रहे विजय कुमार मल्होत्रा के पुत्र हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की. हर्ष मल्होत्रा ने बीएससी के बाद लॉ की भी पढ़ाई की है. 
1. साल 2015 में हर्ष मल्होत्रा तत्कालीन पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मेयर बने.
2. पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष बने और तीन साल तक इस जिम्मेदारी को निभाया.
3. हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में इस समुदाय की संख्या अच्छी खासी है.
4. हर्ष मल्होत्रा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट 3.9 लाख से अधिक वोटों से जीती थी.
5. 24 अप्रैल 1964 को जन्मे हर्ष मल्होत्रा जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News