केंद्र सरकार ने वर्तमान में एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का पद संभाल रहे नील कंठ मिश्रा को विश्व बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। नीलकंठ मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। 4 जून को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नीलकंठ मिश्रा की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका कार्यकाल अगले तीन साल तक रहेगा। बता दें, अभी वर्ल्ड बैंक में भारत का प्रतिनिधित्व पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर कर रहे हैं। इनका कार्यकाल जल्दी ही समाप्त होने वाला है। हालांकि, सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जब तक मिश्रा पद नहीं संभाल लेते, तब तक अय्यर अपने पद पर बने रहेंगे।
भारत की तरफ से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किए गए नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के प्रमुख बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें, वर्ल्ड बैंक का यही बोर्ड बड़े फैसले जैसे कि किस देश को लोन देना है, कितने प्रतिशत पर देना है। किस योजना में पैसा लगाना है। इन सभी बातों का फैसला लेता है। ऐसे में इस बोर्ड में भारत का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
भारत के सबसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों में से एक नीलकंठ मिश्रा वर्तमान में एक्सिस बैंक के साथ काम कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक एडवाइजरी के सदस्य भी हैं। वह एक्सिस कैपिटल में ग्लोबल रिसर्च प्रमुख और पूर्णकालिक निदेशक हैं। नीलकंठ मिश्रा को बाजार रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। एक्सिस ग्रुप से पहले वह लगभग दो दशक तक करीब क्रैडिट इश्यू के साथ जुड़े रहे। यहां पर उन्होंने एशिया पैसेफिक रणनीति के सहरणनीतिकार की भूमिका निभाई।
नीलकंठ मिश्रा की लिंकड्न प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बोकारो स्टील सिटी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद उन्होंने 1997 से 2000 तक हिंदुस्तान लिवर में सिस्टम मैनेजर के रूप में काम किया। इसके उन्होंने कई अन्य संस्थानों में भी काम किया।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play