कौन है रशियन वुमन विक्टोरिया बसु? क्या है सैकत बसु और महिला की कहानी? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
रशियन वुमन विक्टोरिया बसु अपने पांच साल के बेटे के साथ लापता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची पीठ ने सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि लापता बच्चे का पता लगाकर उसकी कस्टडी को पिता को देने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि रशियान वुमन विक्टोरिया बसु अपने पांच साल के बेटे के साथ 7 जुलाई से लापता है। विक्टोरिया बसु पर जासूसी के भी आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रूस की रहने वाली विक्टोरिया बसु ने पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले सैकत बसू से 2017 में शादी की थी। इस दौरान महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। पति सैकत का आरोप है कि 7 जुलाई से उसकी पत्नी बेटे को लेकर गायब हो गई है। सैकत ने अपनी पत्नी पर जासूसी करने का भी आरोप लगाया है। सैकत ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बिना समय गंवाए रशियन महिला और उसके बच्चे को ढूंढकर लाए। कोर्ट ने इस मामले में विदेश और गृह मंत्रालय को भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मंत्रालय इस महिला के लिए लुकआउट नोटिस जारी करे।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News