सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से पूछा कि क्या वह अवैध प्रवासियों को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिका की तरह सीमा पर दीवार बनाना चाहता है। अदालत ने कहा कि बांग्ला और पंजाबी भाषी भारतीयों की पड़ोसी देशों के साथ साझा सांस्कृतिक और भाषाई विरासत है। वहीं, भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज…
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को दोनों देशों को रिश्तों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद और साइबर सुरक्षा को लेकर हमारी चिंताएं समान हैं। पढ़ें पूरी खबर…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र से पूछा कि क्या वह अवैध प्रवासियों को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिका की तरह सीमा पर दीवार बनाना चाहता है। अदालत ने कहा कि बांग्ला और पंजाबी भाषी भारतीयों की पड़ोसी देशों के साथ साझा सांस्कृतिक और भाषाई विरासत है। वे एक ही भाषा बोलते हैं लेकिन सीमाओं से विभाजित हैं। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने मौजूदा संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक अजीब दावा किया कि सीमा पार से आने वाला बाढ़ का पानी अपने साथ लाशें लेकर आया। पढ़ें पूरी खबर…
भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12′), चेन बेनहाई (35′) और गाओ जीशेंग (42′) ने चीन के लिए गोल किए। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी की सड़कें तालाब में बदल गई हैंजिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा फ्लाइट ऑपरेशन पर मौसम का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play