क्‍या आपके पास है? एक ही दिन में 900 रुपये उछला ये दिग्‍गज स्‍टॉक – AajTak

डिक्‍सन टेक्‍नोलॉजीज के शेयरों में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली. यह शेयर 16 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 900 रुपये से ज्‍यादा चढ़कर 14,606 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. एक ही दिन में इस शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली. 
शुरुआती कारोबार में यह शेयर 900 रुपये से ज्‍यादा चढ़ा हुआ था, लेकिन बाद में इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली. मुनाफावसूली के चलते यह शेयर 6.17 फीसदी या 843 रुपये चढ़कर 14,493 रुपये प्रति शेर पर बंद हुआ. शेयरों में तेजी की वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC की रिपोर्ट है.
एचएसबीसी ने डिक्सन टेक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है. उसने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है. HSBC ने कहा है कि सरकार ने 15 जुलाई को जिस नई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग इनसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी है, उसका फायदा डिक्सन टेक्नोलॉजी को मिलेगा.
बीते एक महीने में डिक्सन का शेयर करीब 18 फीसदी चढ़ चुका है. छह महीने के दौरान इसमें 35 फीसदी की तेजी आई है और YTD के दौरान इसमें 20 फीसदी की उछाल आई है. हालांकि, एक साल के दौरान अभी ये शेयर 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. 
कितना रखा इस शेयर पर टारगेट 
HSBC ने डिक्‍सन टेक के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया है. इसका मतलब है कि यह शेयर 15 जुलाई के क्‍लोजिंग प्राइस से करीब 17 फीसदी चढ़ सकता है. वहीं हाल ही में सरकार ने वीवो मोबाइल इंडिया के साथ ज्‍वाइंट वेंचर बनाने के डिक्‍सन टेक के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी थी. 
24 एनालिस्‍ट ने भी दी खरीदने की सलाह 
डिक्‍सन टेक को कवर करने वाले 33 एनालिस्‍ट्स में से 24 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. वहीं 3 ने इस शेयर को होल्‍ड करने की बात कही है और 6 ने इस शेयर को बेचने के लिए कहा है. वहीं विदेशी ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने भी डिक्सन टेक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट 15,000 से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया है. 
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News