'क्या ट्रेन में हुई छात्रा की हत्या', हिमाश्री बोरो की संदिग्ध मौत को लेकर सीएम सरमा की चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी – assam dancer himashree boro found dead cm seeks inquiry news in hindi – Jagran

आंध्र प्रदेश में ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हुई असम की नर्तकी हिमाश्री बोरो का शव जंगल से बरामद हुआ …और पढ़ें
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा।
असम की नर्तकी हिमाश्री बोरो का शव जंगल से मिला।
ट्रेन यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश में हुई थी लापता।
सीएम सरमा ने निष्पक्ष जांच के लिए पत्र लिखा।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आंध्र प्रदेश में ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हुई 20 वर्षीय असम की नर्तकी हिमाश्री बोरो का शव एक जंगल से बरामद किया गया। इस संदिग्ध मौत के मालमे ने पूरे असम राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कड़ा पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस पूरी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पत्र साझा किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम और रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इसमें साजिश या हत्या की पूरी आशंका है।
सीएम सरमा ने पत्र में आगे लिखा कि असम के लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे सर्वोपरि है। हम चाहते हैं कि इस मामले में गहन, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
इसके अलावा असम सरकार ने स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बिठाने के लिए असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को तुरंत आंध्र प्रदेश भी भेजा है। फिलहाल, आंध्र प्रदेश पुलिस इस पूरे हत्याकांड और हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, जबकि पीड़ित परिवार अपने बेटी के शव के असम लौटने का इंतजार कर रहा है।
बता दें कि असम के कामरूप जिले की रहने वाली हिमाश्री बोरो विवेक एक्सप्रेस (22503) से यात्रा कर रही थीं। 6 अक्टूबर को ट्रेन यात्रा के दौरान वह लापता हो गईं। हिमाश्री एक असमिया डांस ग्रुप, जिसमें 8 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे के साथ आंध्र प्रदेश गई थीं। बाद में, 9 अक्टूबर को अपनी एसबीआई (SBI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें वापस गुवाहाटी लौटना था।
परिवार के मुताबिक, उनका 5 अक्टूबर का टिकट वेटिंग लिस्ट में था जो कन्फर्म नहीं हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बिना कन्फर्म टिकट के ही विवेक एक्सप्रेस में सफर किया।
परिजनों और दोस्तों के अनुसार, यात्रा के दौरान हिमाश्री लगातार उनके संपर्क में थीं। उन्होंने अपनी दोस्त ज्योति चौधरी को फोन कर बताया था कि कोच में मौजूद कुछ युवक उनके साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं और अशील इशारे कर रहे हैं। हिमाश्री ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को एक छोटा सा वीडियो भी भेजा था, जिसमें वह काफी डरी हुई और असुरक्षित महसूस करती नजर आ रही थीं।
दूसरी ओर खतरे भांपते हुए उनकी दोस्त ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर (139) पर कॉल कर अधिकारियों को इस गंभीर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद परिवार से उनका संपर्क टूट गया, हालांकि उनका फोन लगातार बज रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News