क्या दीवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 लागू होने की आशंका – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण (Photo-PTI)
Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले एयर पॉल्यूशन ने टेंशन बढ़ा दी है. राजधानी की हवा लगातार खराब हो रही है और 6 नवंबर यानी धनतेरस से एयर क्वालिटी इंडेक्स के गंभीर कैटेगरी में पहुंचने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमान के मुताबिक, इसके बाद भी करीब 6 दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है. हालात को देखते हुए GRAP के तीसरे स्टेज की पाबंदियां लागू की जा सकती हैं.
फिलहाल दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा स्टेज लागू है. इसके तहत सड़कों की मैकेनिकल सफाई, पानी का छिड़काव, कंस्ट्रक्शन साइट पर डस्ट कंट्रोल और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं. इसके बावजूद एयर क्वालिटी में उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हो रहा है.
IITM पुणे के अर्ली वार्निंग सिस्टम और मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है. वहीं शुक्रवार और शनिवार को AQI के गंभीर स्तर पर पहुंचने का अनुमान है. पूर्वानुमान के मुताबिक इसके बाद भी अगले कई दिनों तक प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रह सकता है. इससे दिवाली के आसपास लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है.
राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति सुबह करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. दोपहर में ये बढ़कर 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हालांकि शाम और रात में हवा की रफ्तार कम होने से पॉल्यूटेंट के फैलाव में मुश्किल आ सकती है. सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगर प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचता है, तो GRAP-3 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News