बेंगलुरु में 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में करीब तीन महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआत में यह मामला दुर्घटना माना गया था और कहा गया था कि बच्ची कार में सो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आने के बाद अब इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने बच्ची की मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि शुरुआती बयान और बाद में सामने आए सबूतों में कई विरोधाभास पाए गए, जिसके बाद केस को दोबारा खोला गया।
मृत बच्ची की पहचान वेन्निला के रूप में हुई है। उसके पिता प्रवीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी प्रियंका और उसके करीबी मित्र मोहन की भूमिका बच्ची की मौत में हो सकती है। प्रियंका ने शुरू में कहा था कि उसने 24 मार्च की रात को बिरयानी खाई। इसके बाद वह AC चालू करके कार में सो गई थी, जबकि प्रियंका और मोहन पास के एक कैफे में गए थे। पुलिस के अनुसार, प्रियंका और मोहन एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और बाद में साथ रहने लगे थे। इसी दौरान छोटी बच्ची भी मां के साथ रह रही थी। बच्ची की मौत मार्च में हुई थी, लेकिन उस समय इसे सामान्य मृत्यु या दुर्घटना बताने की कोशिश की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों से संदेह हुआ कि बच्ची की मौत स्वाभाविक नहीं थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि बच्ची को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था और बाद में उसकी मौत हुई। जांचकर्ताओं का मानना है कि बच्ची कथित तौर पर मां और उसके प्रेमी के रिश्ते में बाधा मानी जा रही थी। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी मोहन को हिरासत में लिया गया है, जबकि बच्ची की मां प्रियंका के बारे में बताया जा रहा है कि वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने बेंगलुरु में लोगों को झकझोर दिया है और बच्ची की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play