क्यों विजय को फैंस बुलाते हैं थलपति? 32 साल पुरानी है कहानी, ब्लॉकबस्टर जीत का जश्न शुरू – AajTak

Feedback
तमिल सुपरस्टार विजय के लिए आज का दिन बेहद खास है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. विजय ने फिल्में छोड़कर पॉलिटिक्स में एंट्री ली और खुद की पार्टी खड़ी की. चुनावी नतीजों में विजय की पार्टी अभी आगे नजर आ रही है. ये तय माना जा रहा है कि एक्टर विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. 
एक्टर विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय है, जिन्हें आम जनता ज्यादातर थलपति विजय के नाम से जानती है. रजनीकांत, कमल हासन के बाद विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़े नंबर्स में ओपनिंग लेती हैं. पिछले 30 सालों से विजय कॉलीवुड में राज कर रहे हैं. फैंस से विजय का खास जुड़ाव भी है. 
फैंस के फेवरेट विजय को क्यों बुलाते हैं थलपति?
साउथ में अक्सर कई बड़े सितारों के साथ देखा गया है कि उन्हें फैंस अलग-अलग उपाधि देते हैं. जैसे रजनीकांत को थलाइवा यानी बॉस, कमल हासन को उलनायगन यानी.यूनिवर्सल हीरो. ऐसे ही विजय को थलपति की उपाधि दी गई है. मगर विजय तो रजनीकांत और कमल हासन के काफी बाद आए, फिर उन्हें क्यों थलपति बुलाया जाता है? आइए, आपको शुरुआत से पूरी बैकस्टोरी बताते हैं. 
विजय ने अपना फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1984 में शुरू किया था. आगे चलकर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. बतौर हीरो, विजय की एंट्री 1992 में फिल्म नालैया थीरपु से हुई. इसके बाद उनकी कई फिल्में आने लगीं, जिनमें उन्हें पसंद किया जाने लगा. 1994 में आई उनकी फिल्म रसिगन, जिसे एक्टर के पिता एसए चंद्रशेखर ने बनाया था उसकी सफलता ने उन्हें इलायाथलपति यानी छोटा कमांडर बनाया. 
विजय काफी सालों तक इलायाथलपति कहलाए गए. लेकिन साल 2017 में उन्होंने शाहरुख की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर इलायाथलपति को थलपति में बदलने का फैसला किया. विजय यंग कमांडर से कमांडर बन गए. एटली की फिल्म मर्सल में उनके नाम के आगे थलपति लगाया गया, और वहीं से उन्हें थलपति विजय कहलाया जाने लगा. उनके फैंस ने इस बदलाव को भी दिल खोलकर सेलिब्रेट किया. विजय ने एटली के साथ कुल तीन फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. उनमें से सबसे बड़ी हिट थेरी थी, जिसका बाद में बेबी जॉन के नाम से रीमेक बनाया गया.
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये पिछले पांच महीने से सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंसी हुई है. अब अगर विजय की जीत होती है, तो इस फिल्म की रिलीज तय मानी जा रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News