Feedback
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप मुकाबले से बाहर हो गए हैं. आकाश दीप को काइल जेमिसन के ओवर में दो बार हेलमेट पर गेंद लगी थी और वो सहज महसूस नहीं कर रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने बैटिंग जारी रखी थी और 29 रन बनाए.
अब आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा अब दूसरी पारी में गेंदबाजी कर रहे हैं. साथ ही वो बल्लेबाजी के लिए भी उपलब्ध होंगे. आकाश दीप का बाहर होना भारत के लिए नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पहली पारी में गेंद से अहम योगदान दिया था.
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 Akash Deep got hit on his helmet while batting on Day 3 of the second Test against New Zealand in Christchurch. Prasidh Krishna has replaced him as a concussion substitute. The BCCI Medical Team is monitoring him. #TeamIndia | #NZvIND
आकाश दीप ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे. उन्होंने 99 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.
क्या कहता है कन्कशन नियम?
ICC के नियमों के मुताबिक, यदि किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान सिर या गर्दन पर चोट लगती है और टीम के मेडिकल प्रतिनिधि जांच के बाद कनकशन या उसके संदेह की पुष्टि करते हैं, तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिलती है. हालांकि, यह बदलाव मनमाने तरीके से नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: मुश्किल वक्त में कांबली को मिला सहारा, इलाज का खर्च उठाएंगे एकनाथ शिंदे, बच्चों की पढ़ाई भी नहीं रुकेगी
सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी का घायल खिलाड़ी की भूमिका के अनुरूप होना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई तेज गेंदबाज कनकशन के कारण मुकाबले से बाहर होता है, तो उसकी जगह सामान्य तौर पर ऐसा खिलाड़ी चुना जाएगा जो तेज गेंदबाजी करता हो. यानी रिप्लेसमेंट लाइक टू लाइक होना चाहिए.
इस बदलाव के बीच मोहम्मद सिराज की स्थिति को लेकर भी चर्चा हो रही है. प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री से ये स्पष्ट है कि सिराज इस मैच के लिए भारत की टॉप-12 का भी हिस्सा नहीं था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू