क्रिटिकल मिनरल में कोल इंडिया की दिलचस्पी बढ़ी – Hindustan

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया की दिलचस्पी क्रिटिकल मिनरल में तेजी से बढ़ रही है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जारी सूचना के अनुसार कंपनी सीआईएल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए विदेशों में क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक, रेयर अर्थ मिनरल और कोकिंग कोल ब्लॉक के अधिग्रहण और खनन की योजना पर काम कर रही है। हालांकि यह अभी शुरुआती दौर में है। मालूम हो कि इसी सप्ताह कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल जानकारी के अनुसार कोल इंडिया ने 24 अगस्त को सिंगापुर में सीआईएल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को शामिल किया। इस सहायक कंपनी को महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए विदेशी अवसरों की खोज और विकास, विदेशी निवेशों का प्रबंधन और भविष्य के अधिग्रहणों के लिए शामिल किया गया है।
वैसे कोल इंडिया पहले से क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी ने पहले ही खान मंत्रालय की नीलामी के माध्यम से चार खनिज ब्लॉक हासिल किए हैं, जिनमें दो क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक और और दो रेयर अर्थ ब्लॉक शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News