Google Preferred Sources Feature: नए फीचर Preferred Sources के जरिए गूगल अब यूजर्स को यह तय करने का अधिकार दे रहा है कि उनकी ‘टॉप स्टोरीज़’ फीड में कौन सी खबरें दिखेंगी. अब आप गूगल के एल्गोरिदम पर निर्भर नहीं रहेंगे और अपनी मनपसंद खबर पढ़ सकेंगे. आप चाहें तो अपने भरोसेमंद चैनल Zee News की वेबसाइट को चुन सकते हैं, जिससे आपको खबरें सबसे पहले मिलें और आप हमेशा अपडेट रहें.
Trending Photos
Zee News in Preferred Sources: गूगल अपने यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है. इसी दिशा में गूगल ने अपने यूजर्स के लिए ऑनलाइन खबरें पढ़ने का तरीका बदल दिया है. नए फीचर Preferred Sources के जरिए गूगल अब यूजर्स को यह तय करने का अधिकार दे रहा है कि उनकी ‘टॉप स्टोरीज़’ फीड में कौन सी खबरें दिखेंगी. अब आप गूगल के एल्गोरिदम पर निर्भर नहीं रहेंगे और अपनी मनपसंद खबर पढ़ सकेंगे. इसके लिए आप चुनें अपने भरोसेमंद चैनल Zee News की वेबसाइट zeenews.india.com को, जहां आपको देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलेगा. हम पूरी पारदर्शिता, सच्चाई और तथ्यों के साथ रीडर्स तक सटीक खबरें पहुंचाते रहे हैं और आगे भी पहुंचाते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘मतभेद ना लें विवाद की शक्ल’, जयशंकर की ‘ड्रैगन’ को दो टूक, कैलाश मानसरोवर पर क्या बोला चीन?
क्या है गूगल का Preferred Sources फीचर?
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यह अपडेट यूजर्स को सर्च के रिजल्ट को अपनी पसंद के अनुसार बनाने की अनुमति देता है. इसका मतलब है कि अब लोग खबरें सर्च करते समय अपनी पसंदीदा वेबसाइट से ज्यादा जानकारी देख सकेंगे. इस फीचर के तहत, यूजर्स अपनी पसंदीदा वेबसाइट और ब्लॉग को ‘Preferred Sources’ में जोड़ सकते हैं. यानी, आप अब सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट zeenews.india.com को Preferred Sources फीचर में सेट कर ताजा और सटीक खबरें सबसे पहले देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप से मुलाकात के 65 घंटे बाद पुतिन ने मिलाया PM मोदी को फोन, दोनों नेताओं में क्या हुई बातचीत?
zeenews.india.com को कैसे बनाएं ‘Preferred Sources’?
गूगल के मुताबिक यूजर्स अपने पसंद के कितने भी सोर्स सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी समय अपने अनुसार उन सेलेक्टेड सोर्स को हटा भी सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप ज़ी न्यूज हिन्दी की वेबसाइट को ‘Preferred Sources’ पर कैसे जोड़ सकते हैं…
– गूगल पर जाकर किसी ट्रेंडिंग टॉपिक को सर्च करें.
– टॉप स्टोरीज के सेक्शन में “sources” आइकन पर क्लिक करें.
– इसमें आप zeenews.india.com को सेलेक्ट कर लें.
– सेलेक्ट की गई वेबसाइट से कंटेंट देखने के लिए रीफ्रेश कर लें.
गूगल का कहना है कि इस फीचर को यूज करने के बाद यूजर्स के पसंदीदा सोर्स को प्रायोरिटी दी जाएगी. हालांकि अन्य मीडिया वेबसाइट की स्टोरीज भी लोग देख सकेंगे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
ज़ी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. पत्रकारिता की दुनिया में करीब 3 साल से ज्यादा का अनुभव है. देश-दुनिया की खबरों से लेकर वायरल वीडियोज पर पैनी नजर रखते हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.