खेलो-इंडिया के तहत प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे जिले के युवा: 27 अगस्त को कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज में हो… – Dainik Bhaskar

बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण को गति देना है। माय भारत योजना के तहत आयोजित इस संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के
पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माय भारत केंद्र की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा, साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मित्तल ने आगे बताया कि जिले के सांसद के साथ-साथ विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और युवा भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए जिले के खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा रहा है। खेल और युवा गतिविधियों से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी सहभागिता दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।
‘यंग लीडर डायलॉग’ के तहत क्विज प्रतियोगिता
कार्यक्रम के दौरान ‘यंग लीडर डायलॉग’ के तहत युवाओं के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। ऐसे युवाओं का चयन जनवरी में दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए किया जा सकता है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
माय भारत की वेबसाइट पर लॉगिन करें पंजीकरण
जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे माय भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है। मित्तल ने अधिक से अधिक युवाओं से इस संवाद में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News