खेल : गिल लाल गेंद से खोलेंगे अपने हाथ – Hindustan

रणजी का रण मुल्लांपुर, एजेंसी। न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल लाल गेंद के क्रिकेट में अपने हाथ खोलेंगे। पंजाब का यह बल्लेबाज रविवार से रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में जब छत्तीसगढ़ के खिलाफ उतरेंगे तो सभी की निगाह उन पर रहेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल पर पंजाब की टीम को सत्र की पहली जीत दिलाने का भी दारोमदार होगा।

पंजाब ने सत्र की शुरुआत असम पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक से की है। मैच ड्रॉ रहा था। गिल पंजाब के लिए भी टीम इंडिया वाली पोजिशन चार पर उतर सकते हैं। वह जश्नप्रीत सिंह की जगह ले सकते हैं। जश्नप्रीत ने असम के खिलाफ 22 रन बनाए थे। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी पारी खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेंगे। सफेद गेंद के क्रिकेट में वह पूरी तरह रंग में हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 334 रन बनाए। उन्होंने दूसरे वनडे में नाबाद 223 रन की पारी खेलकर इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पहले मैच में नहीं खेलने वाले गिल रणजी में भी वही लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने रणजी का अपना पिछला मुकाबला जनवरी में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था। हालांकि इसमें उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। वह दोनों पारियों में मिलाकर 14 रन बना पाए थे।

दिल्ली को पहली जीत की तलाश

पहले मुकाबले में बंगाल से नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलने के बाद दिल्ली की टीम घर में जोरदार वापसी के इरादे से उतरेगी। दिल्ली के सामने गुजरात की कठिन चुनौती होगी। गुजरात की टीम ओडिशा पर जीत के साथ बढ़े हुए मनोबल के साथ यहां पहुंची है। वही दिल्ली की टीम मोहम्मद शमी के आगे बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। कप्तान आयुष बडोनी को और ऋतिक शौकीन को छोड़कर उसके सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। बडोनी ने गेंद के साथ बल्ले से भी दूसरी पारी में कमाल किया किया था। टीम को यश ढुल की नाकामी भारी पड़ रही है। टीम को अगर जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा।

रिंकू से एक और धमके की उम्मीद

विजयी आगाज करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को रिंकू सिंह और माधव कौशिक से एक और शतकीय धमाके की उम्मीद होगी। दोनों ने बिहार के खिलाफ पहले मैच में शानदार सैकड़े जड़े थे और टीम को पारी से बड़ी जीत दिलाई थी। अब गोवा के खिलाफ टीम अपने घर में भी यह कमाल दोहराना चाहेगी। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज भी कहर बरपा रहे हैं। कर्ण शर्मा और कार्तिक यादव के साथ ही जीशान अंसारी ने भी अपनी गुगली से विरोधियों को चकमा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। टीम गोवा के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखकर फिर बोनस अंक हासिल करने को बेताब होगी।

कर्नाट को खेलेगी स्मरण की कमी

कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। कर्नाटक को हालांकि चोट से उबरने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा और वैशाक विजयकुमार की वापसी से मजबूती मिलेगी। केएल राहुल भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हालांकि पहले मैच में उन्होंने निराश किया था। हैदराबाद की टीम आंध्र के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। उसने पहले मैच में त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया था।

मुंबई के लिए खेल सकते हैं शेडगे और रघुवंशी

मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बिना खेलेगी जो चोटिल हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है। शेडगे पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की वनडे सीरीज खेलकर टीम में लौट रहे हैं। उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने पहले मैच में चार विकेट भी लिए थे। वहीं रघुवंशी को अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में में दो दोहरे शतक जड़ने के बाद टीम में शामिल किया है। म्हात्रे और जायसवाल की अनुपस्थिति में मुंबई को मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उंगली में चोट के कारण अनुभवी शार्दुल ठाकुर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

—————–

नंबर गेम

-14 रन बनाए थे गिल ने रणजी के अपने पिछले मैच में जो जनवरी में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

-5 हजार 751 रन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 की औसत से बनाए हैं अब तक जिसमें 20 शतक शामिल हैं

-19 मुकाबले देश के विभिन्न स्टेडियमों में खेले जाएंगे दूसरे दौर में भी

—————————-

कुछ अन्य मुकाबले

जम्मू-कश्मीर बनाम विदर्भ, श्रीनगर

तमिलनाडु बनाम उत्तराखंड, चेन्नई

हरियाणा बनाम चंडीगढ़, रोहतक

महाराष्ट्र बनाम झारखंड, पुणे

बिहार बनाम बड़ौदा, वडोदरा

असम बनाम गुवाहाटी, त्रिपुरा

——————

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News