खेल : महिला टीम की नजर सीरीज के सफाए पर – Hindustan

महिला टीम की नजर सीरीज के सफाए पर तीसरा वनडे
वडोदरा, एजेंसी। टी-20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी जीत के साथ सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। पहले दो मैचों में जीत से भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत को पहले दो मैच में खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट से भारत नौ विकेट से जीता। ​​दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाकर 121 रन की बड़ी जीत हासिल की।
मंधाना से उम्मीद : स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वह अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए जबकि दूसरे में खाता भी नहीं खोल पाईं।
टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार फॉर्म रही है। इस सीनियर बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन : भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जिम्बाब्वे जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ वे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं। पहले वनडे में श्री चरणी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हुई 30 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि दूसरे वनडे में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने चार और दीप्ति ने तीन विकेट लिए।
जिम्बाब्वे के लिए चुनौती पेश करने का आखिरी मौका है। हालांकि उसकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रही हैं और गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशान नहीं कर पाईं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News