एशियाई खेल नई दिल्ली, एजेंसी। मैराज अहमद खान 50 साल की उम्र में अब भी एशियाई खेलों के अपने पहले पदक की तलाश में हैं। हालांकि यह अनुभवी स्कीट निशानेबाज भारतीय निशानेबाजी के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अगले चार साल में ट्रैप, स्कीट, राइफल और पिस्टल में भारत के पास सबसे मजबूत टीम होगी।तीसरी बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे मैराज ने कहा, हर खिलाड़ी जीतने की उम्मीद करता है। लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप कम उम्मीदों के साथ प्रतियोगिता में उतरते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होता है। क्योंकि अगर आप उम्मीदों के साथ उतरते हैं तो आप पहले ही भविष्य में पहुंच चुके होते हैं, वर्तमान में नहीं।
आपको उस खास समय में जो करना है उसी पर ध्यान केंद्रित करना होता है। वर्ष 1994 में निशानेबाजी का सफर शुरू करने वाले मैराज रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय स्कीट निशानेबाज बने थे। इसके बाद वह दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मैराज डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में पांच अन्य स्कीट और छह ट्रैप निशानेबाजों के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह 15 दिवसीय तैयारी शिविर 14 सितंबर तक चलेगा। एशियाई खेलों में शॉटगन स्पर्धाएं 21 सितंबर से जापान के टोयोटा सिटी स्थित आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में शुरू होंगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play