दिल्ली में आयोजित हो रहे खो खो वर्ल्डकप 2025 का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक चलेगा। इससे पूर्व खो खो इंडिया टीम कैंप के लिए पूरे देश भर से 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जोकि इस कैंप में आकर खुद को इंडिया टीम के लिए साबित करेंगे।
इस कैंप में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 3 छात्रों का चयन हुआ है, जिसमें गोविंद यादव, आशीष पटेल, बबन बर्मन का नाम शामिल है। ये छात्र विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और छात्रों को हर संभव मदद देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल कर सकें इसके लिए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट ट्रेनिंग भी दिलवाएंगे।
इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, असिस्टेंस प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार कटियार, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, कोच अश्वनी मिश्रा और विभाग के सभी कोचों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ियों ने इस मौके पर अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के अपने कोच और परिजनों को दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.