Credit : Social Media
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. खासकर शिखर पहाड़िया के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींचती है.
काफी समय से खबरें हैं कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर मुहर नहीं लगाई, लेकिन कई मौकों पर जाह्नवी के अंदाज ने फैंस को इशारा जरूर दिया है.
हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वह फ्लाइट के अंदर नजर आ रही हैं और उन्होंने ऐसी टी-शर्ट पहनी है, जिस पर शिखर पहाड़िया का नाम लिखा दिखाई दे रहा है.
जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखा है, “अगर खो जाएं तो शिखर पहाड़िया तक पहुंचा देना.” इस खास मैसेज को देखकर फैंस जाह्नवी के इस अंदाज को शिखर के लिए उनके खास लगाव से जोड़ रहे हैं.
शिखर को लेकर जाह्नवी का यह पहला इशारा नहीं है. इससे पहले ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग के दौरान वह ‘Shikhu’ नाम वाला पेंडेंट पहने नजर आई थीं. इसके बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं.
शिखर पहाड़िया को जाह्नवी के परिवार के साथ भी कई बार देखा गया है. बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग भी चर्चा में रही है. इसी वजह से फैंस मानते हैं कि दोनों के रिश्ते को परिवार की तरफ से भी स्वीकार्यता मिल चुकी है.
शिखर पहाड़िया का संबंध महाराष्ट्र के चर्चित राजनीतिक परिवार से है. वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. जाह्नवी के साथ उनकी नजदीकियां लंबे समय से मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
जाह्नवी की नई तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की शादी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं. हालांकि, जाह्नवी और शिखर ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है. ऐसे में फैंस को दोनों की ओर से किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
गोद में उठाकर झूमा, बांहों में भरकर किया प्यार! करोड़पति यूट्यूबर संग जूही भट्ट का रोमांटिक वेकेशन वायरल
आगे देखें
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें