Feedback
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक दुर्घटना में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. ज़िले के बुक्कराया समुद्र मंडल के कोरापाडु स्थित अंबेडकर गुरुकुल स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल में खेलते हुए बच्ची खौलते दूध के बड़े से भगोने में जा गिरी जिससे उसकी जान चली गई.
भगोने में रखा था खौलता दूध
स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत कृष्णावेणी नामक महिला की बच्ची खेलते समय रसोई में चली गई. बताया जा रहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले गर्म दूध को ठंडा करने के लिए पंखे के नीचे रखा गया था. बच्ची रसोई में एक बिल्ली के पीछे- पीछे गई और अचानक ही वहां रखे दूध में जा गिरी, जिससे उसका पूरा शरीर जल गया. डरा देने वाले इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.
इलाज के दौरान बच्ची की मौत
उसकी चीखें सुनकर उसकी मां ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अनंतपुर सरकारी अस्पताल ले गई. वहां के डॉक्टरों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए कुरनूल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी घटना की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू