गणेशोत्सव: महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 में हिंदी-मराठी गीतों की प्रस्तुति हुई – Dainik Bhaskar

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई
महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 में गणेशोत्सव के अंतर्गत 20 व 21 सितंबर को संगीत और संस्कृति से सराबोर दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
पहले दिन गणेशजी की आरती के बाद मंडल के सदस्यों ने फिल्मी गीतों पर आधारित मिले सुर मेरा तुम्हारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सेक्टर-9 अस्पताल के सीएमओ डॉ. उदय कुमार थे, जिन्होंने संगीत व गीतों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतुल देशकर, स्वाति देशपांडे, अंजली शुक्ला तिवारी, प्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी और किरण कुलकर्णी विशिष्ट अतिथि रहे। सांसद माननीय विजय बघेल ने भी शिरकत की और अपनी गीत प्रस्तुति से लोगों का उत्साह बढ़ाया। संचालन शैलेश मोघे व माधुरी केलकर ने किया।
दूसरे दिन दिग्दर्शक हर्षवर्धन वझे के अलंकार समूह द्वारा मराठी गीतों की सुमधुर प्रस्तुति मन उधाण वार्याचे, दी गई। भावपूर्ण और मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि विकास पंचाक्षरी ने सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि राजाराम जाधव व प्रमोद राजपूत ने प्रायोजित किया। संचालन स्वाति पेंढारकर व गोपाल काशीकर ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News