गर्भवती की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा – Hindustan

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली के गगन विहार निवासी शिव नारायण कामत ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नमिता की शादी 20 नवंबर 2025 को ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी रंजीत चौधरी से हुई थी। रंजीत दिल्ली के एक बड़े होटल में सैफ का कार्य करता है, जबकि ससुर विजय कांत चौधरी सुप्रीम कोर्ट के एक वकील का ड्राइवर है। उनका आरोप है कि शादी में हैसियत से बढ़कर जेवर, घरेलू सामान और करीब सात लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बावजूद शादी के बाद से पति, सास, ससुर और दोनों देवर कार और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर नमिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। दो बार उसे घर से भी निकाल दिया गया था। परिजनों ने कई बार समझौते का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नहीं बदली। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि नमिता ने अपने पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात बताई थी और इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिजनों के अनुसार, 21 जुलाई को नमिता ने अपनी मां से फोन पर बात कर खुद को डरा और परेशान बताया था और पिता और भाई को बुलाने की बात कही थी। अगले दिन सुबह ससुराल पक्ष ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिजन सेक्टर-31 स्थित अस्पताल पहुंचे तो नमिता मृत मिली। उनका आरोप है कि उसके गले पर फंदे के निशान थे। उस समय वह आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पिता की शिकायत पर पति रंजीत चौधरी, ससुर विजय कांत चौधरी, सास बुच्ची चौधरी तथा देवर चरनजीत चौधरी और संजीत चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News