गर्लफ्रेंड का बर्थडे, 12 गाड़ियों का काफिला, ब्लैक स्कॉर्पियो से स्टंट… पुलिस के हत्थे चढ़ा कानपुर का गैंगस्टर अजय ठाकुर, VIDEO में देखें हवाबाजी – Aaj Tak

Feedback
कानपुर में दर्जन भर गाड़ियों का काफिला लेकर गर्लफ्रेंड के साथ हवाबाजी करने निकले गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर दबिश दी तो वह छज्जे पर लटक गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा. कड़ी मशक्कत से पुलिस ने अजय ठाकुर को पकड़ा तो वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया. ईंट उठाकर उनपर हमला कर दिया.
आखिर में जब भागने में असफल रहा तो अपने सिर पर ईंट मारकर खुद को ही घायल कर लिया. हालांकि, पुलिस के सामने उसकी एक ना चली. बर्रा थाने की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला… 
दरअसल, बीते दिनों कानपुर में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें दर्जन भर लग्जरी चार पहिया गाड़ियां स्टंट करते हुए राहगीरों में भय का माहौल पैदा कर रही थीं. इन गाड़ियों पर काली फिल्म लगी थी, नंबर प्लेट गायब थी और हूटर बज रहा था. आगे चल रही स्कॉर्पियो में गैंगस्टर अजय ठाकुर बैठा था, वहीं बगल में उसकी गर्लफ्रेंड बैठी थी. गैंगस्टर अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था. 
हवाबाजी करते हुए गाड़ियों का काफिला कानपुर के डीसीपी साउथ ऑफिस के पास से भी गुजरा. इस दौरान भी स्टंटबाजी जारी रही. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू किए. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अजय ठाकुर पर शिकंजा कस दिया. 
जानकारी के मुताबिक, सड़कों पर भौकाल दिखा रहे अजय के ऊपर दो दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. जिला बदर होने के बाद भी वह जिले के अंदर घूम रहा था. ऐसे में उसपर नई एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें पुलिस पर हमला करना, आत्महत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालना आदि शामिल है. 
एक वायरल वीडियो में अजय ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ निराला पार्क में घूमता नजर आ रहा है. काले रंग की स्कॉर्पियो में आगे बैठा अजय पार्क में अपनी गाड़ियों के काफिले का प्रदर्शन कर रहा है. अजय की गर्लफ्रेंड भी काला चश्मा पहले उसके साथ दिख रही है. इस पूरे काफिले के पीछे-पीछे कई अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि अजय अपनी गाड़ी को गोल-गोल घुमा रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News