Feedback
उज्बेकिस्तान के पार्केंट में एक निजी चिड़ियाघर में ज़ूकीपर की दर्दनाक मौत का एक खौफनाक मामला सामने आया है. 44 साल के एफ. इरिसकुलोव ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में ऐसा कदम उठाया, जो उनकी जान पर भारी पड़ गया.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इरिसकुलोव ने नाइट शिफ्ट के दौरान सुबह 5 बजे शेरों के पिंजरे का ताला खोला. वह शेरों के करीब जाकर उनकी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे, जिसे बाद में वह अपनी गर्लफ्रेंड को भेजने वाले थे. शुरुआत में शेर शांत बैठे हुए थे. उन्होंने ‘सिंबा’ नाम के शेर को शांत रहने के लिए कहा और उसकी गर्दन पर हाथ फेरने लगे.
खुले दरवाज़े ने ली जूकीपर की जान
बताया जा रहा है कि शेरों के पिंजरे का गेट खुला रह जाने की वजह से शेर बाहर निकल आए थे.जूकीपर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक शेर ने उन पर हमला कर दिया. वीडियो में इरिसकुलोव बार-बार ‘शांत रहो, शांत रहो’ कहते हुए सुने गए, लेकिन शेरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया.
वीडियो में कैद हुई दर्दनाक मौत
वीडियो में जूकीपर की चीखें और शेरों के काटने की आवाज़ें भी साफ सुनाई देती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, शेरों ने उन्हें मार डाला और पूरी तरह से अपना शिकार बना लिया. यह वीडियो इतना विभत्स है कि इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.
पुलिस का बयान आया सामने
डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना पर बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि17 दिसंबर को ताशकंद क्षेत्र के पार्केंट जिले में स्थित निजी जू ‘लायन पार्क’ के तीन शेर पिंजरे से निकलकर चिड़ियाघर के आंगन में आ गए. इन शेरों ने 44 साल जूकीपर पर हमला कर दिया, जिसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई.
इस घटना ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खुले पिंजरे की वजह से शेरों का भागना और जूकीपर की मौत, यह पूरी घटना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दिखाती है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई लोग जूकीपर के फैसले को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ ने चिड़ियाघर प्रशासन की लापरवाही की आलोचना की है. यूजर्स का कहना है कि इंसानों और जानवरों दोनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू