राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस ने नीमताल के गांधी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता बोले- गांधीजी के विचारों की जरूरत
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि मौजूदा हालात में गांधीजी के विचारों की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गांधीजी ने अंग्रेजों को देश से भगाया, उसी तरह कांग्रेसी भाजपा सरकार को हटाएंगे।
साहू ने कहा कि गांधीजी के मुखौटे पहनकर कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति और देश में एकता का संदेश दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी नफरत फैला रही है और गांधीजी के आदर्श ही समाज को जोड़ सकते हैं।
पूर्व संध्या पर किया श्रमदान
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक परिसर में श्रमदान भी किया। कार्यकर्ताओं ने गड्ढे भरे और सफाई अभियान चलाया।
कांग्रेस नेता रणधीर सिंह ने कहा कि गांधीजी का संदेश स्वच्छता और अहिंसा से जुड़ा है। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को भी याद किया और कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.