भास्कर संवाददाता | बीना
समर्थ भारत पर्व के उपलक्ष्य में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा की ओर से 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक भारत माता पूजन कार्यक्रम की श्रृंखला चलाई जा रही है।
इसी क्रम में गांधी तिराहे पर अखंड भारत का नक्शा बनाकर महा आरती का आयोजन किया। केंद्र के माध्यम से दी जानकारी में बताया कि अंग्रेजी नव वर्ष पर पाश्चात्य संस्कृति से अलग अखंड भारत की आरती का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। आरती के साथ भारत माता का पूजन किया। कार्यक्रम में 4 जनवरी को सुपर मार्केट, 6 जनवरी को खिरिया वार्ड में होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.