गाजियाबाद: जनगणना टीम को पड़ोसी के घर ले जाना पड़ा भारी, शख्स को मारी गोली – AajTak

Feedback
गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपने पड़ोसी पर इसलिए गोली चला दी क्योंकि वह जनगणना अधिकारी को लेकर उसके घर पहुंच गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र त्यागी के घर जनगणना अधिकारी पहुंचे. वह शनिवार सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे. अधिकारियों ने परिवार की जानकारी दर्ज की और फिर उन्होंने त्यागी से कॉलोनी के अन्य घरों का पता बताने में मदद मांगी. 
इसके बाद वीरेंद्र त्यागी अधिकारियों को लेकर अपने पड़ोसी रामपाल चौधरी के घर पहुंचे, इस पर चौधरी आग बबूला हो गए. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पड़ोसी वीरेंद्र त्यागी के साथ गाली-गलौज करने लगे. डंडा लेकर त्यागी और अधिकारियों के पीछे दौड़ पड़ गया. 
इसके बाद, जनगणना अधिकारियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. उन्होंने आगे बताया कि दोपहर करीब 12 बजे रामपाल चौधरी फिर से वीरेंद्र त्यागी के घर पहुंचा. उसने दरवाजा खटखटाया. जैसे ही त्यागी ने दरवाजा खोला, उसने देसी पिस्तौल से गोली चला दी थी.
घायल की हालत गंभीर
मुरादनगर पुलिस स्टेशन के SHO अंकित कुमार ने बताया कि गोली वीरेंद्र त्यागी के पेट में लगी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और शरीर से काफी खून बहने लगा. गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसियों की भीड़ लग गई. इसके बाद घायल को जल्दबाजी में एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. SHO ने आगे बताया कि आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: कहीं 6 तो कहीं 8 घंटे तक बिजली गुल, गर्मी ने लोगों का जीना किया मुश्किल
देशभर में जनगणना की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां चल रही हैं. कई इलाकों में अधिकारी घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा इकट्ठा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में अधिकारी गाजियाबाद की आदर्श नगर कॉलोनी पहुंचे थे. केंद्र सरकार ने हाल ही में नई जनगणना प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत लोगों की संख्या, परिवार, शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाई जा रही है. कई राज्यों में अधिकारियों की ट्रेनिंग और शुरुआती सर्वे का काम शुरू हो चुका है. .इसी सिलसिले में जनगणना अधिकारी गाजियाबाद पहुंचे थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News