गावां, प्रतिनिधि। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक, कवि एवं खोरठा साहित्यकार भीम कुमार भारत को धनबाद में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। नवल विहान साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक मंच के तृतीय वार्षिकोत्सव में उन्हें ‘नवल विहान साहित्य रत्न 2026’ तथा ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026’ प्रदान किया गया। भीम कुमार भारत 300 से अधिक कविताओं, कहानियों, गीतों एवं गजलों की रचना कर चुके हैं। उनकी हिंदी काव्य पुस्तक ‘बिखरे फूल’ और खोरठा पुस्तक ‘हमर सोना झारखंड’ प्रकाशित हो चुकी है। वे वर्ष 2003 से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवा दे रहे हैं। उनकी रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।
उनके सम्मानित होने पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play