गिरिडीह। जिले की होनहार छात्रा आराध्या सिंह ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आराध्या ने 720 में से 564 अंक प्राप्त कर 27241वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की। वहीं ई डब्लू एस श्रेणी में उनका रैंक 3271 रहा। न्यू बरगंडा आश्रम रोड निवासी आराध्या के पिता चंदन कुमार पारा शिक्षक और माता शिलू कुमारी गृहिणी हैं। आराध्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह की पोती है। मूल गांव सेरुआ, गावां है। आराध्या ने अपनी 10वीं की पढ़ाई एसएसवीएम बरगंडा गिरिडीह से 95 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। 12वीं की पढ़ाई सुभाष पब्लिक स्कूल, गिरिडीह से 90 प्रतिशत अंकों के साथ की। नीट की तैयारी के लिए उन्होंने पटना के गोल इंस्टीट्यूट में कोचिंग ली।
आराध्या की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मेहनत और लगन से मिली इस सफलता पर शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। आराध्या ने कहा कि वह आगे एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।
फोटो 17जीआरडी आराध्या सिंह।
——————
सरिया के तीन छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में पाई सफलता
सरिया, प्रतिनिधि। नीट 2026 की परीक्षा में सरिया के तीन छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। जिसमें छोटकी सरिया निवासी सुधीर मंडल के पुत्र सौरभ कुमार ने 566 अंक प्राप्त किया है। ये ओबीसी टू की श्रेणी में आते है। वहीं सरिया के चौधरीडीह निवासी किशोर दास एवं संतोषी देवी के पुत्र निशांत कुमार दास ने नीट मेंऑल इंडिया रैंक 4000वां स्थान प्राप्त किया है। सरिया के पत्रकार परमानंद की पुत्री आकांक्षा ने भी नीट में सफलता प्राप्त करते हुए 518 अंक प्राप्त किया है। सरिया के तीन छात्र-छात्राओं के नीट में सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बता दें नीट में सफल सौरभ ने 10वीं तक की पढ़ाई सरिया सेंट जेवियर्स स्कूल से की। उसे दसवीं में 91.8 प्रतिशत और इंटर में 83 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। सौरभ के नीट में सफलता पर झामुमो के बगोदर विधासभा नेता त्रिभुवन मंडल ने बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया है। सौरभ की मां प्रिया देवी आंगनबाड़ी सेविका और पिता सुधीर मंडल एक निजी क्लिनिक में कार्य करते है। सौरभ ने बताया कि ये सफलता मुझे पहले ही बार में मिली है। इसमें मेरे माता पिता एवं दादा दादी के अलावे पूरे परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है। नीट में 4000 वां स्थान प्राप्त करनेवाले निशांत की स्कूलिंग सरिया के एसआरके डीएवी से हुई है। सौरभ ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता, गुरूजनों व बड़े भाई नीरज को दिया है। सौरभ के पिता जेनरल स्टोर चलाते है, जबकि मां गृहिणी है। डीएवी स्कूल के प्रिंसपल मनीष कुमार सिन्हा समेत शिक्षकों ने सौरभ को सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
चित्र 17 जीआरडी 91 सौरभ को मिठाई खिलाते परिवार के लोग।
चित्र 17 जीआरडी 92 निशांत को रसगुल्ला खिलाकर खुशी का इजहार करता परिवार ।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play