गुण्डाधूर हिंदी साहित्य परिषद का गठन – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| कोंडागांव
शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुण्डाधूर हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया गया। गुण्डाधूर हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष के लिए वंदना साहू, उपाध्यक्ष बिंदेश कुमार, सचिव प्रीति राय, सहसचिव बलराम, कोषाध्यक्ष कुसुमदास और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यमुना नेताम, हेमलता, सुलोन्तीन, चंदूलाल, सुनील, रोहित एवं पूर्वी ध्रुव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष विनय कुमार देवांगन ने कहा कि विभाग के सभी प्राध्यापकगण विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अध्यापन कार्य में संलग्न रहते ही हैं, जिसका जीवंत प्रमाण विश्वविद्यालय के मेरिट सूची में गत 4 वर्षों में 3 बार गोल्ड मेडल लाने के साथ ही अनेक विद्यार्थियों के द्वारा मेरिट सूची में स्थान बनाना है। लेकिन इसके साथ ही विद्यार्थियों में अध्ययन के अलावा शैक्षणेतर गतिविधियों के प्रति भी रुचि उत्पन्न करने तथा उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए हिंदी विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष गुण्डाधूर हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया जाता है।
इस परिषद के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि, रचनात्मक एवं साहित्यिक चेतना का विकास करना है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को साहित्यिक गतिविधि से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए बेहतर कार्य संपादन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर हिंदी विभाग के अतिथि व्याख्याता लक्ष्मी दास मानिकपुरी ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिषद के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपने लेखन और अभिव्यक्ति कौशल को निखारेंगे, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक नया अवसर प्राप्त होगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News