गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में कल से लगेगा आषाढ़ मेला, दर्शन के लिए आने से पहले जान लें टाइमिंग – Live Hindustan

गुरुग्राम के प्राचीन श्री माता शीतला देवी मंदिर में एक महीने तक चलने वाला आषाढ़ मेला इस बार 30 जून से शुरू हो रहा है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा, सफाई, निर्बाध बिजली-पेयजल और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

वहीं रविवार को माता मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं। आषाढ़ मेले में आने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुरुआती दिनों में दर्शन का समय सुबह 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा। वहीं अंतिम 15 दिनों और विशेष तिथियों (रविवार-सोमवार) में मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे बाहरी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं उठानी पड़े।

माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में 14 वाटर कूलर चालू कर दिए गए हैं। परिसर में सफाई के लिए कूड़ा उठाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को गंदगी का सामना नहीं करना पड़े। आपात स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर के पास मेडिकल टीमें और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को तुरंत मेडिकल हेल्प मिल सके। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डेढ़ सौ पुलिस कर्मी, फायर और एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, परिसर में सफाई समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर के सभी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को न मिले।

बता दें कि, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से हर साल लाखों श्रद्धालु शीतला माता के आषाढ़ मेले में पहुंचते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए जाते हैं।

श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि आषाढ़ मेला को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर डेढ़ सौ पुलिस कर्मी, फायर और एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, परिसर में सफाई समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सभी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न देखने को मिले।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News