Feedback
Google के पूर्व CEO एरिक श्मिट ने हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिज़ोना के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए एक स्पीच दी. इस प्रोग्राम में आए बाकी के स्पीकर्स को तालियों और खुशी से स्वागत मिला. लेकिन गूगल के पूर्व सीईओ के लिए ये एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा.
जैसे ही पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने स्टेज पर बोलना शुरू किया, कई स्टूडेंट्स ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया. शोर-शराबे की वजह से उन्हें अपनी स्पीच कई बार रोकनी पड़ी.
जानिए स्टूडेंट्स ने गुस्सा क्यों दिखाया?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डर और नौकरी खोने की चिंता
एरिक श्मिट की स्पीच के दौरान सबसे ज्यादा विरोध तब देखने को मिला, जब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात करनी शुरू की. उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि AI को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसका इस्तेमाल करने वालों को रॉकेट शिप में सीट मिलेगी, यानी भविष्य में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
हालांकि, कई स्टूडेंट्स AI को लेकर डरे हुए हैं. उनका मानना है कि AI एंट्री-लेवल नौकरियों को तेजी से खत्म कर रहा है, जिससे करियर शुरू करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में एरिक श्मिट के सकारात्मक शब्द भी कई स्टूडेंट्स को असली परेशानियों से कटे हुए लगे, जिसकी वजह से वहां गुस्सा देखने को मिला.
स्पीच शुरू होने से पहले ही कुछ स्टूडेंट्स ने एरिक श्मिट के खिलाफ प्रदर्शन करने की प्लान बना ली थी. इसकी एक वजह उनके ऊपर चल रहा कानूनी विवाद भी बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पूर्व पार्टनर मिशेल रिटर ने उन पर केस किया है. इसी मामले को लेकर भी कई स्टूडेंट्स नाराज नजर आए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एरिक श्मिट छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में दुनिया बदल देगा और युवाओं को इससे डरने के बजाय इसे समझना चाहिए.
लेकिन छात्रों का गुस्सा कुछ और ही कहानी दिखा रहा था. कई छात्रों का मानना है कि AI की वजह से आने वाले समय में नौकरियां कम हो सकती हैं और एंट्री लेवल जॉब सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी. इसी वजह से जैसे ही AI का जिक्र हुआ, माहौल बदल गया.
यह पहली बार नहीं है जब AI को लेकर छात्रों में नाराजगी दिखी हो. अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी में हाल के दिनों में AI के खिलाफ विरोध देखने को मिला है.
सोशल मीडिया और Reddit पर भी लोग खुलकर कह रहे हैं कि बड़ी टेक कंपनियां AI को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन आम लोगों में नौकरी और भविष्य को लेकर डर बढ़ रहा है. यही वजह है कि एरिक श्मिट का यह वीडियो अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.
क्या था एरिक श्मिट का रिएक्शन?
एरिक श्मिट ने स्टूडेंट्स के गुस्से को समझने की बात कही और कई बार अपने समर्थकों को शांत रहने के लिए भी कहा. उन्होंने माना कि AI की वजह से नौकरियों को लेकर चिंता बिल्कुल सही है, लेकिन इसके बावजूद AI को अपनाना जरूरी होगा.
उन्होंने कहा कि AI दुनिया को तेजी से बदलने वाला है और आने वाले समय में स्टूडेंट्स को इसके साथ खुद को जल्दी एडजस्ट करना पड़ेगा. उनके मुताबिक, AI का इस्तेमाल दुनिया को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू