गोरखपुर एयरपोर्ट पर हिंदी पखवाड़े का समापन: स्टाफ ने नोटिंग, ड्राफ्टिंग और कैलिग्राफी में दिखाया टैलेंट; हि… – Dainik Bhaskar

गोरखपुर एयरपोर्ट पर राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का ग्रैंड क्लोजिंग हुआ। पूरे पखवाड़ा के दौरान ऑफिस वर्क में हिंदी के यूज को प्रमोट करने के लिए कई कम्पटीशन्स आयोजित किए गए, जिनमें स्टाफ ने फुल एनर्जी के साथ पार्टिसिपेशन किया और अपने टैलेंट का दमदार प्रदर्शन किया।
हिंदी नोटिंग, ड्राफ्टिंग, ट्रांसलेशन और कैलिग्राफी कम्पटीशन्स में ऑफिसर्स और एम्प्लॉयीज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर पार्टिसिपेंट ने अपनी लैंग्वेज स्किल्स और क्रिएटिविटी से इम्प्रेस किया, जिससे पूरा माहौल काफी लाइवली और कम्पटीटिव नजर आया।
टॉप परफॉर्मर्स ने मारी बाजी
कैलिग्राफी कम्पटीशन में निधि त्रिपाठी ने फर्स्ट पोजीशन हासिल की। राजीव कुमार सेकेंड और सुधीर कुमार थर्ड रहे। वहीं हिंदी नोटिंग, ड्राफ्टिंग और ट्रांसलेशन कैटेगरी में सुधीर कुमार फर्स्ट, निधि त्रिपाठी सेकेंड, राजीव कुमार थर्ड और राहुल कुमार निषाद फोर्थ पोजीशन पर रहे।
फेयर जजमेंट से मिला सही रिजल्ट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, एयर फोर्स स्टेशन गोरखपुर के टीचर्स ने जजिंग पैनल के रूप में कम्पटीशन्स का इवैल्यूएशन किया। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने उनके फेयर जजमेंट और सपोर्ट के लिए एप्रिसिएशन किया।
हिंदी यूज बढ़ाने का क्लियर मैसेज
क्लोजिंग सेरेमनी में एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने सभी विनर्स और पार्टिसिपेंट्स को कांग्रेचुलेट किया और ऑफिस वर्क में हिंदी के मैक्सिमम यूज पर जोर दिया। राजभाषा नोडल ऑफिसर विजय कुमार ने सभी पार्टिसिपेंट्स और जजेस को थैंक्स कहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News