गोवा में कार्यक्रम के बीच मिली दिल्ली हादसे की खबर, अमित शाह ने तुरंत रद्द किया कार्यक्रम – India.com

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार (6 सितंबर, 2026) को बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना ने प्रशासन और राहत एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में चल रहे अपने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया. शाह गोवा में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें दिल्ली में इमारत गिरने और कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत स्थिति का जायजा लिया.

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने गोवा का कार्यक्रम बीच में छोड़ने के बाद दिल्ली में चल रहे राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली. सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर अचानक एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. हादसे में कई लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है. हालांकि, राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA), नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चला रही हैं. सुरक्षा को देखते हुए हादसे के पास वाली इमारत को भी खाली करा लिया गया है. प्रशासन की कोशिश है कि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए और प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाई जाए.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंताजनक है और सभी संबंधित टीमें तेजी से बचाव अभियान में जुटी हैं. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली कराया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को जल्द मदद देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी हादसे पर दुख जताया और मदद का भरोसा दिया.
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, विभाग को रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियों और अधिकारियों को मौके पर भेजा गया. इसके बाद NDRF और दूसरी एजेंसियों की टीमें भी बचाव अभियान में शामिल हो गईं. मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. प्रशासन की ओर से मौके पर राहत और बचाव काम पर लगातार नजर रखी जा रही है. हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश जारी है.

(इनपुट: IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News