9 मई 2026,
शनिवार
ताजा खबरें
राज्य
IPL 2026
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
दंतेवाड़ा
•
Laxmi Vishwakarma
•
May 09, 2026
‘मिस इंडिया यूनिवर्स क्लासिक 2026’ (photo source- Patrika)
Miss India Universe Classic 2026: नगर की सीमा साहू ने ‘मिस इंडिया यूनिवर्स क्लासिक 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। एसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में सीमा ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। गोवा में आयोजित दो दिवसीय भव्य आयोजन में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां टैलेंट राउंड, क्वेश्चन-आंसर राउंड, बॉलीवुड राउंड और गाउन राउंड जैसे विभिन्न चरण आयोजित किए गए।
सीमा साहू ने सभी राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जूरी सदस्यों के लिए विजेता का चयन करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि सभी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सीमा साहू को विजेता घोषित करते हुए क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
सीमा साहू पेशे से मेकओवर आर्टिस्ट हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। विभिन्न सामाजिक अभियानों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में उनकी सहभागिता लगातार रही है। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सीमा ने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार, मित्रों और सहयोगियों को दिया।
कार्यक्रम की आयोजक शिखा साहू ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि ‘मिस इंडिया यूनिवर्स क्लासिक’ का यह पांचवां सीजन था और हर वर्ष प्रतियोगिता को बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
सीमा साहू की इस उपलब्धि से बचेली सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे नगर और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है। उनकी सफलता को उन महिलाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है, जो मेकअप आर्ट, सोशल वर्क और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहती हैं।
खबर शेयर करें:
शहर की खबरें:
रायपुर न्यूज़
अंबिकापुर न्यूज़
बिलासपुर न्यूज़
भिलाई न्यूज़
जगदलपुर न्यूज़
Published on:
09 May 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Illegal Sand Mining: दंतेवाड़ा में रेत तस्करी चरम पर, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
Transport Problem: राजधानी जाने वाली बस सेवा 15 दिनों से ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Car Fire Incident: सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
छू लो आसमान पर सवालों की बारिश, रिजल्ट से लेकर अनुशासन तक खुलीं कई खामियां, उठे बड़े सवाल
सरेंडर नक्सलियों की सूचना से बड़ा खुलासा, जंगल से भारी विस्फोटक जखीरा बरामद, नक्सली साहित्य भी जब्त
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.