Feedback
पूरे देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है. हर घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. मुंबई में बॉलीवुड के सितारे इस त्योहार को बड़ी जोर-शोर से मनाते हैं. गोविंदा के घर भी बप्पा का स्वागत हुआ. पत्नी सुनीता आहूजा बैंड-बाजे के साथ उन्हें घर में लेकर आईं. आज उन्होंने गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की.
सुनीता ने की बप्पा की पूजा
गणपति बप्पा के लिए सुनीता आहूजा ने अपने घर को दिवाली की तरह सजाया हुआ था. पूजा के समय उनके चेहरे पर खुशी थी. उनके बच्चे भी इस पावन दिन पर खुश नजर आए. गोविंदा के बेटे यश और बेटी टीना ने मां के साथ मिलकर पैपराजी को अपने हाथों से मिठाई भी बांटी. इस दौरान उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
सुनीता ने फिर मीडिया को अपने घर में भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बुलाया. इस दौरान वो अपने बेटे यश संग मस्ती-मजाक के मूड में दिखीं. सुनीता आहूजा का चेहरा खुशी से खिलखिला रहा था, साफ दिख रहा था कि वो बप्पा के आने से कितनी खुश हैं. हालांकि इस सबके बीच गोविंदा कहीं भी नजर नहीं आए.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
कहां गायब गोविंदा?
गोविंदा की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है. उनकी फैमिली में फिलहाल थोड़ी बहुत खिटपिट चल रही है. दोनों के तलाक की चर्चा अपने चरम पर है. इसका कारण एक्टर का कथित अफेयर समझा जा रहा है. सुनीता और गोविंदा एक-दूसरे को लेकर कई सारी बातें कही थीं. सुनीता एक्टर पर अफेयर और दूसरी शादी के आरोप लगा रही थीं, लेकिन गोविंदा इन्हें खारिज कर रहे थे.
हालांकि गोविंदा इस समय गणपति बप्पा का स्वागत करने इसलिए नहीं आ पाए, क्योंकि वो अमेरिका में हैं. इसकी पुष्टि खुद सुनीता ने की. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक्टर आज रात ही इंडिया वापस आ रहे हैं. जब वो घर लौटेंगे, तब बप्पा के दर्शन करेंगे. सुनीता का कहना है कि ये गोविंदा का ही घर है, इसलिए उन्हें दर्शन के लिए आना ही पड़ेगा.
#WATCH | Mumbai | Wife of actor Govinda, Sunita Ahuja celebrates Ganesh Chaturthi at her residence in Mumbai along with her son Yashvardhan and daughter Tina Ahuja
She says, “The tradition of Ganpati was started by my late mother-in-law… This tradition has continued since… pic.twitter.com/6dFY1ksWo6
बता दें कि पिछले साल भी गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चा हो रही थी. तब दोनों ने साथ मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत करके इन्हें अफवाहों को गलत साबित किया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू