'गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं…', ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई से मिले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ – आज तक

Feedback
भारत से टेंशन के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान का उच्चस्तरीय दौरा किया, जहां उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई से मुलाकात की. इस मुलाकात में मुस्लिम उम्मा को दरपेश चुनौतियों, क्षेत्रीय स्थिरता और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने पर चर्चा हुई.
शहबाज शरीफ ने आयतुल्ला खामेनेई के साथ हुई मुलाकात को गौरवान्वित बताया और कहा कि उन्होंने मुस्लिम दुनिया की मौजूदा समस्याओं पर खामेनेई की राय ली. साथ ही, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए.
शरीफ ने दक्षिण एशिया में हाल के तनाव के दौरान ईरान द्वारा निभाई गई मध्यस्थता की भूमिका की सराहना की. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “ईरान के सर्वोच्च नेता महामहिम अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई से मुलाकात करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैंने उनसे विशेष रूप से मुस्लिम उम्माह के सामने मौजूद मौजूदा चुनौतियों के संबंध में उनके विचार मांगे. हमने आपसी हितों के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. मैंने दक्षिण एशिया में हाल के संकट के दौरान मध्यस्थ के रूप में ईरान की भूमिका और पाकिस्तान के लिए अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद किया.”
प्रधानमंत्री शरीफ के साथ इस दौरे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, गृह मंत्री मोहसिन रजा नक़वी, सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ और प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार तारिक फातमी शामिल थे.
बता दें कि शरीफ ईरान से पहले तुर्की के दौरे पर थे, जहां से वे तेहरान पहुंचे. तेहरान के सआदाबाद पैलेस में ईरानी राष्ट्रपति मसोउद पेसेशकियन ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत भी हुई. संयुक्त प्रेस वार्ता में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “हम कश्मीर और जल विवाद समेत सभी मुद्दों को बातचीत के ज़रिए हल करना चाहते हैं. हम व्यापार और आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर भी भारत से चर्चा को तैयार हैं.”
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News