ग्राउंड रिपोर्ट: तेल अवीव में धमाके के बाद सड़क बनी गड्ढा, हर तरफ मलबा और बारूद की गंध – AajTak

Feedback
मिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग के बीच अब मौत का साया रिहायशी इलाकों और दूतावासों के बेहद करीब पहुंच गया है. तेल अवीव में जहां अमेरिकी और भारतीय दूतावास स्थित हैं, वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक ईरानी मिसाइल का टुकड़ा (क्लस्टर बम) आकर गिरा है. धमाका इतना जोरदार था कि मजबूत पक्की सड़क भी कागज की तरह फट गई और वहां एक गहरा गड्ढा हो गया. तबाही के इस खौफनाक मंजर के बीच आजतक की टीम धमाके के तुरंत बाद ग्राउंड जीरो पर पहुंची और हालात का जायजा लिया.
ग्राउंड ज़ीरो पर तबाही का मंजर वाकई दहला देने वाला है. यहां सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और चारों तरफ पत्थर के टुकड़े और मलबा बिखरा पड़ा है. सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि हवा में अब भी बारूद की कड़वी गंध महसूस की जा रही है. कल भी इसी इलाके में एक धमाका हुआ था और आज ठीक उसी जगह के पास मिसाइल का यह हिस्सा आ गिरा.
भले ही मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया जा रहा हो, लेकिन इंटरसेप्शन के बाद गिरने वाले ये टुकड़े भी किसी बड़ी तबाही से कम नहीं हैं. तेल अवीव बीच के पास का यह इलाका काफी वीआईपी माना जाता है, क्योंकि यहां कई देशों के दूतावास हैं. मिसाइल गिरने के बाद आसमान में जो धुएं का काला गुबार दिख रहा था, वह इसी जगह से उठ रहा था. सड़क चकनाचूर हो चुकी है और इसके टुकड़े काफी दूर-दूर तक फैले हुए हैं. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News