ग्रेटर नोएडा के लिए गुड न्यूज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बना 6 लेन रेलवे ओवरब्रिज गाड़ियों के लिए खुला – Live Hindustan

ग्रेटर नोएडा शहर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच बना 6 लेन का रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) मंगलवार को वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। आरओबी का सफल परीक्षण 15 दिन पहले हुआ था।
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के न्यू दादरी स्टेशन से बिछाई गई रेलवे लाइन ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क से होकर गुजर रही है। इसके लिए तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच आरओबी का निर्माण किया गया है। यहां पर अंडरपास का भी निर्माण गया है। अंडरपास की छत से रेलवे ट्रैक गुजर रहा है और उसके ऊपर आरओबी है। तेज बारिश होने पर अंडरपास में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आरओबी चालू होने से आवाजाही आसान हो जाएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर मदन गौतम ने बताया कि सफल परीक्षण के बाद आरओबी को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इसके एक तरफ की लंबाई 1600 मीटर और दूसरे तरफ की लंबाई 1800 मीटर है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान सेवा शुरू होने के बाद इस आरओबी को चालू किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
आरओबी चालू होने के बाद सीईओ रवि कुमार एनजी ने परियोजना विभाग की टीम के साथ जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क के किनारे धूल उड़ती पाए जाने पर संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारियों को फटकार लगाई।
रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ”तिलपता के पास बना आरओबी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे आवागमन सुगम हो जाएगा। 130 मीटर चौड़ी सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कई और काम किए जा रहे हैं।”
तिलपता गोलचक्कर के दोनों तरफ 130 मीटर चौड़ी सड़क पर यूटर्न जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए निविदा जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। तिलपता कंटेनर डिपो होने की वजह से भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, यूटर्न तीन माह में बन जाएगा। दरअसल 130 मीटर चौड़ी सड़क ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने के लिए भी यह बहुत अहम मार्ग है। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने परियोजना विभाग को 130 मीटर सड़क को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक तिलपता गोलचक्कर पर यूटर्न का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सीईओ ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह यूटर्न 130 मीटर सड़क पर तिलपता गोलचक्कर से पहले और बाद में दोनों तरफ बनेगा। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-7 को जिम्मेदारी दी गई है। इस यूटर्न के बनकर तैयार हो जाने पर तिलपता गोलचक्कर पर यातायात सुगम हो जाएगा।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News