ग्लैमर, ग्लोरी और गुनाह का दाग… ओलंपिक की स्टार मरिना की 'छलांग' पर लगी रोक – AajTak

Feedback
यूक्रेन की ट्रैक एंड फील्ड क्वीन मरिना बेक-रोमांचुक (Maryna Bekh-Romanchuk) के करियर पर अचानक डोपिंग का साया पड़ गया है. मोहक मुस्कान, दिलकश अदाएं और हवा में तैरती उनकी लंबी छलांगें लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ा चुकी हैं. लेकिन अब इस खूबसूरत एथलीट को टेस्टोस्टेरोन मेटाबोलाइट्स पॉजिटिव पाए जाने पर 4 साल के बैन का सामना करना पड़ रहा है.
तीन ओलंपिक खेलों की स्टार मरिना के जंप्स सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक दृश्य आनंद जैसे थे-  हवा में लहराता तन, कसाव से भरा बदन और फिनिश लाइन पर उतरते ही चेहरे पर खिली मुस्कान… आज वही एथलीट खेल के मैदान से दूर अपनी बेगुनाही साबित करने की लड़ाई लड़ रही है.
A post shared by MARYNA BEKH-ROMANCHUK (@marynabekh)
… करियर और सपनों पर ताले
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने उन्हें 10 अगस्त तक दोष स्वीकार करने का मौका दिया था, लेकिन मरिना ने ‘गिल्टी’ शब्द से समझौता करने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि यह सब एक चिकित्सीय कारण और इलाज की वजह से हुआ. वह इस बैन के खिलाफ स्पोर्ट्स आर्बिट्रेशन कोर्ट (CAS) में अपील कर सकती हैं.
.. लेकिन जब तक उनकी अपील स्पोर्ट्स आर्बिट्रेशन कोर्ट में नहीं सुनी जाती, उनके करियर पर ताला लग चुका है. पेरिस 2024 में वे ट्रिपल जंप फाइनल में 11वें स्थान पर रहीं, पर अब लॉस एंजेलिस 2028 का सपना भी अधूरा ही रह जाएगा.
A post shared by MARYNA BEKH-ROMANCHUK (@marynabekh)
खूबसूरती और ग्लैमर वाली दूसरी पहचान
मरिना सिर्फ एथलीट ही नहीं, बल्कि एक ग्लैमरस मॉडल और इन्फ्लुएंसर भी हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4.91 लाख फॉलोअर्स हैं. यूक्रेनी ब्रांड्स Domino Group, Trihard और Fabric 17 के लिए किए गए उनके फोटोशूट्स उनकी दिलकश अदाओं और आत्मविश्वासी अंदाज को बखूबी बयान करते हैं.
एथलेटिक्स ट्रैक पर पसीना बहाने वाली यह खिलाड़ी कैमरों के सामने एकदम अलग रूप में दिखती हैं- ग्लैमरस और आत्मविश्वास से भरी हुई.
A post shared by MARYNA BEKH-ROMANCHUK (@marynabekh)
निजी जीवन में सुकून
मरिना की जिंदगी में एक और बड़ा सहारा है- उनके पति और ओलंपिक मेडलिस्ट मिखाइलो रोमांचुक. यह कपल यूक्रेन का स्पोर्ट्स पावर कपल कहलाता है. यह स्पोर्ट्स पावर कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने रोमांटिक पलों और साथ बिताए लम्हों को शेयर करता है.
मिखाइलो ने टोक्यो 2020 (आयोजित 2021 में) में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य जीता था. वहीं, मरिना ने लॉन्ग जंप में पांचवां स्थान हासिल किया. खेल, प्यार और ग्लैमर- तीनों को साथ लेकर यह कपल यूक्रेन की पहचान बन चुका है. इस जोड़े को यूक्रेन का ‘स्पोर्ट्स पावर कपल’ कहा जाता है.
A post shared by MARYNA BEKH-ROMANCHUK (@marynabekh)
मरिना की भावनाएं
AIU के फैसले से पहले मरिना ने अपनी पीड़ा साझा की थी- ‘मैं अब दो मोर्चों पर नहीं लड़ सकती,अपना ईमानदार नाम बचाने की जंग और अपने निजी जीवन की जद्दोजहद. यह थका देने वाला है, दिल और शरीर दोनों को तोड़ देता है. कभी-कभी परिवार और खुद की सेहत को पहले रखना जरूरी होता है.’
उन्होंने साफ कहा, ‘मैं गुनाह स्वीकार नहीं करूंगी. मेरी इंसानियत और मेरी इज्जत मेरे लिए किसी भी सजा से बड़ी है.’
अब आगे की छलांग
अब सबकी नजरें उनके उस बड़े इंटरव्यू पर हैं, जिसमें वह अपनी कहानी खुलकर सुनाने वाली हैं. खेल के ट्रैक पर जो एथलीट छलांगों से तालियां बटोरती थी, अब उसे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी छलांग लगानी होगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News