ग्वालियर में शनिवार रात 1:30 बजे ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों समेत 34 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में सप्तमी पर दर्शन करने पहुंचे थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ।
कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचलते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से 40-50 लोग मलबे में दब गए थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.