Feedback
आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब डाइट और स्ट्रेस की वजह से वजन बढ़ने की समस्या काफी आम हो गई है. वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वजन घटाने के बाद उसे दोबारा बढ़ने से रोकना होता है. लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हाल ही में एक नई रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना लगभग 8,500 कदम चलने से घटा हुआ वजन दोबारा बढ़ने का खतरा कम हो सकता है.
यह रिसर्च तुर्की के इस्तांबुल में होने वाले ‘यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबेसिटी (ECO 2026)’ में पेश की जाएगी. रिसर्च के अनुसार, जो लोग वजन कम करने के दौरान अपनी रोजाना चलने की आदत बढ़ाते हैं और बाद में भी इसे जारी रखते हैं, उनका वजन दोबारा कम बढ़ता है.
रिसर्च में बताया गया कि मोटापे का इलाज करने में सबसे बड़ी परेशानी वजन दोबारा बढ़ जाना है. कई लोग शुरुआत में वजन कम कर लेते हैं लेकिन 3 से 5 साल के भीतर उनका वजन फिर से बढ़ जाता है.
रिसर्च में क्या निकला?
इस स्टडी में इटली और लेबनान के रिसर्चरों ने कई रिसर्च का एनालिसिस किया. इसमें इटली और लेबनान के शोधकर्ताओं ने कई रिसर्च का विश्लेषण किया. इसमें लोगों के रोजाना चलने वाले कदमों की संख्या को वजन घटाने और वजन बनाए रखने के अलग-अलग फेज में मापा गया.
शुरुआत में दोनों ग्रुप के लोग लगभग बराबर-बराबर कदम चलते थे. एक ग्रुप रोज लगभग 7,280 कदम चलता था, जबकि दूसरा ग्रुप लगभग 7,180 कदम चलता था. दोनों की लाइफस्टाइल लगभग एक जैसी थी. हालांकि, कंट्रोल ग्रुप के लोगों ने अपने रोजाना कदमों की संख्या नहीं बढ़ाई और उनका वजन भी कम नहीं हुआ.
वहीं दूसरी तरफ, जिन लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया, उन्होंने वजन कम करने के दौरान रोजाना चलने वाले कदमों की संख्या बढ़ाकर लगभग 8,454 कर दी. इसके साथ ही उनका वजन भी काफी कम हो गया. औसतन उनका लगभग 4 किलो वजन घटा.
इसके बाद भी उन्होंने रोजाना ज्यादा चलने की आदत जारी रखी. वेट लॉस के बाद भी वे रोज लगभग 8,241 कदम चल रहे थे. इसकी वजह से उनका ज्यादातर कम किया हुआ वजन दोबारा नहीं बढ़ा. ट्रायल के अंत तक उनका औसतन लगभग 3 किलो वजन कम ही बना रहा.
रिसर्चरों का कहना है कि सही लाइफस्टाइल और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी लंबे समय तक वजन कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती है. ऐसे में रोजाना पैदल चलना एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू