घरों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया – Inext Live

मेरठ ब्यूरो। नीरा फाउंडेशन की ओर से रुडक़ी रोड स्थित सन सिटी कालोनी में घरों में कार्य करने वाली घरेलू सहायिकाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 घरेलू सहायिकाओं को पुष्प गुच्छ और कंबल देकर सम्मानित किया गया।
हमारे परिवार की तरह
कार्यक्रम की संयोजिका स्वाति राणा ने कहा कि घरों में काम करने वाली महिलाएं हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं और हमारे घर-परिवार की देखरेख करती हैं। उनका यह योगदान अमूल्य है। डॉ। नीरा तोमर ने कहा कि घरेलू काम को अन्य कामों की तरह नहीं समझा जाता और समाज में इन्हें इज्जत भी नहीं मिलती। समाज घरेलू कामगार महिलाओं के प्रति ना ही संवेदनशील है और ना ही इन्हें सम्मान देता है। हम सभी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का कर्तव्य है कि इनके इस कार्य को भी समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषिपाल आर्य ने की। इस अवसर पर आदित्य तोमर, पवन सिंह, अंकित शास्त्री, मीना बरगोती, आमोद शर्मा, मंजू, आशा, मीना, इंदू, सुधीर, स्नेहवाल, नीरू, संजना, गीता शर्मा, कमलेश, मोना कपूर, मतिम मोहन, विक्रम, अरुण आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News